भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि मैं केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार प्रकट करता हूं मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता और सामान्य परिवार से आने वाले व्यक्ति को एक महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दी। यही कार्यकर्ता की असली ताक़त है। मेरे लिए कई कारण से यह पल ऐतिहासिक है। भारतीय जनता पार्टी की ताक़त यही है कि यहां कोई बड़ा छोटा नहीं है। सभी ने योगदान दिया है। कोई विशेष योग्यता नहीं है सिर्फ़ काम है। भाजपा ने मेरे जैसे व्यक्ति को सरकार में मंत्री बनाया और बड़ी ज़िम्मेदारी दी। लोगों ने पूछा कि सरकार और संगठन में समन्वय करेंगे तो मैं कहता हूं कि समन्वय कैसा ? हमारी ही तो सरकार है। ये भाजपा की पांचवीं पीढ़ी है जो विचारधारा पर चल रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ एकलौते ऐसे मुख्यमंत्री है जिन्होंने दूसरी बार सीएम का शपथ लिया। ये सब कार्यकर्ताओं की ताक़त है। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के सुदूर इलाक़े में भी आज हमारी सरकार है। पिछली बार लोकसभा चुनाव में जो सीट हारे थे वो भी इस बार जीतकर नए रिकार्ड के साथ 2024 का चुनाव जीतेंगे ।
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 80 में से 80 सीट जिताएंगे। सरकार और संगठन एक ही रथ के दो पहिये हैं। दोनों मिलकर काम करेंगे। 2022 जीतकर साबित कर दिया है कि आपने सफलता पाई है। विपक्षी बेचैन हैं। उनकी बेचैनी भ्रष्टाचार की जांच है। मोदिया बिंद हो गया है। किसान गरीब कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। आज के कार्यक्रम में मै सबसे पहले भाजपा के नए अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को बधाई देता हूं। बूथ से संगठन तक का उन्हें अनुभव है।
मुख्यमंत्री योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने भूपेंद्र चौधरी को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया। मंच पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, संजीव बालियान, स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद हैं।
Get real time update about this post categories directly on your device, subscribe now.
© 2023 This site is still under development.